रोहतास से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई आरा में किसानों की मुश्किलें, 500 एकड़ खेत जलमग्न, धान की खेती पर संकट

Updated:
विज्ञापन
खेतों में जलभराव का निरीक्षण करते पीरो एसडीओ | Prabhat Khabar Network

खेतों में जलभराव का निरीक्षण करते पीरो एसडीओ | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले से अत्यधिक पानी छोड़े जाने के कारण आरा के पीरो अनुमंडल में करीब 500 एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं. जलभराव से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है और किसान चिंतित हैं. अतिक्रमण और अधूरी जलनिकासी को जलभराव का मुख्य कारण बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Arrah News : रोहतास जिले से लहठान राजवाहा में अत्यधिक पानी छोड़े जाने के कारण पीरो अनुमंडल के खननीकलां, जमुआंव और डोमन डिहरा क्षेत्र के करीब 500 एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं. जलभराव से धान के बिचड़े सड़ने लगे हैं और धनरोपनी का कार्य भी प्रभावित हो गया है. किसानों की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया.

500 एकड़ खेतों में जलभराव, किसानों की बढ़ी चिंता

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बताया कि डोमन डिहरा गांव के आसपास लगभग 400 से 500 एकड़ कृषि भूमि में पानी जमा है. इससे धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है और किसान खेती को लेकर चिंतित हैं.

अतिक्रमण और अधूरी जलनिकासी बनी बड़ी वजह

संयुक्त निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने करहा (जल निकासी मार्ग) का अतिक्रमण कर उसे पाट दिया है. वहीं ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) की ओर से बन रही सड़क में पर्याप्त जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से भी पानी खेतों में जमा हो रहा है.

साइफन से नहीं निकल रहा पानी

एसडीओ ने बताया कि डोमन डिहरा के दाहिनी ओर स्थित खेतों का पानी आरडब्ल्यूडी सड़क में बने साइफन से बाहर नहीं निकल पा रहा है, जबकि बाईं ओर के खेतों में नहर का अतिरिक्त पानी भी पहुंच रहा है. इसी कारण बड़े क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है.

स्थायी समाधान के लिए बनेगी कार्ययोजना

एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने सहायक अभियंता सोन नहर प्रमंडल, रामनगर व पीरो तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है. जिला पदाधिकारी ने भी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल पीरो को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर साइफन की सफाई कराई जाए तथा अतिरिक्त ह्यूम पाइप लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन