संपत्ति विवाद में भैंसुर ने भावह को पीटा

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 09 Sep 2025 6:18 PM

विज्ञापन

आयर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में मंगलवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आयर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में मंगलवार की सुबह संपत्ति विवाद में भैंसुर ने भावह की पिटाई कर दी. इससे जख्मी हो गयी. इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला आयर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी राजेश सिंह की पत्नी चंदा देवी है.

इधर, चंदा देवी ने बताया कि वह पहले अपने पति के साथ गुजरात के सूरत में रहती थी, लेकिन बेटे की तबीयत ठीक नहीं होने से वह तीन माह पूर्व अपने बेटे को लेकर वापस गांव चली आयी. गांव पर एक ही रूम होने के कारण उसे दिक्कत हो रहा था. जब उसने भैंसुर से दूसरा रूम मांगा, तो उनसे कहासुनी हुई, जिसके बाद भैंसुर द्वारा उसकी पिटाई कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन