छत पर लघुशंका करने को लेकर युवक को पीटा

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 04 Sep 2025 6:14 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में छत पर खड़ा होकर लघुशंका करने के विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव निवासी हलचल डोम का 40 वर्षीय पुत्र राहुल डोम है. इधर, जख्मी ने बताया कि उसका बच्चा छत पर खड़ा होकर पेशाब कर रहा था, तभी गांव के ही कटेया डोम से उसकी बहस हो गयी, जिसके बाद उसके द्वारा उसकी पिटाई कर दी गयी, जिससे वह जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन