सड़क किनारे जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जख्मी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 03 Sep 2025 7:13 PM

विज्ञापन

चरपोखरी थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप बुधवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा

. आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के धनौती गांव के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव निवासी प्रमोद राम की पत्नी अनीता देवी है. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने गांव से चरपोखरी बाजार जा रही थी. इसी क्रम में ऑटो में कुछ खराबी आ गयी, जिसके कारण धनौती के समीप ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़ी थी. तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन