विषैले सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 03 Sep 2025 6:19 PM

विज्ञापन

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव में मंगलवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

आरा. गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव में मंगलवार की रात विषैले सांप के डसने से एक महिला की हालत काफी गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार उक्त महिला गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर निवासी संजय पासवान की पत्नी रिंकी कुमारी है. इधर, उक्त महिला के परिजन ने बताया कि मंगलवार की रात वह धान के खेत में सोहनी करने गयी थी. उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया. सांप के डसने के करीब पांच घंटे बाद उसकी हालत काफी बिगड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन