ePaper

फूड प्वाइजनिंग से चार वर्षीया बच्ची की मौत, तीन बीमार

Updated at : 09 Sep 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग से चार वर्षीया बच्ची की मौत, तीन बीमार

बीमार लोगों में बुजुर्ग महिला इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफरधोबहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

धोबहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में फूड प्वाइजनिंग के कारण ननिहाल आयी एक चार वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया. वहीं, उसकी बड़ी बहन व नाना-नानी समेत तीन लोग बीमार हो गये. इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद मृत बच्ची की नानी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार मृत बच्ची बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी मनोज सिंह की चार वर्षीया पुत्री नव्या कुमारी है. जबकि बीमार लोगों में मृत बच्ची की छह वर्षीया बड़ी बहन तान्या कुमारी व धोबहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 73 वर्षीय उसके नाना कन्हैया सिंह एवं 66 वर्षीया उसकी नानी बेदामो देवी शामिल हैं. इधर, मृतका के चचेरे मामा श्याम बहादुर ने बताया कि वह अपनी मां, भाई एवं बहन के साथ दो महीना पहले घूमने के लिए अपने ननिहाल रामपुर गांव आयी थी. इसी बीच बरसात शुरू हो गयी और उसके गांव में बाढ़ आ गया, जिसके कारण वह नहीं जा सकी. उन्होंने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार की रात सभी लोगों ने खाना में रोटी, चावल और दाल खाया था. मंगलवार की सुबह होते ही सभी लोगों की तबीयत खराब हो गयी और सभी को उल्टी व दस्त होने लगा. इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम नव्या कुमारी ने दम तोड़ दिया. जबकि उसकी नानी बेदामो देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. वहीं उसके नाना कन्हैया सिंह एवं बड़ी बहन तान्या कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने दो बहन व एक भाई में दूसरे स्थान पर थी उसके परिवार में मां कंचन देवी व एक बहन तान्या कुमारी एवं एक भाई आदित्य कुमार है. मृतका के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. घटना के बाद मृत बच्ची की मां कंचन देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन