ठनका गिरने से जामुन का पेड़ हुआ क्षतिग्रत, बाल-बाल बचे लोग

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 03 Sep 2025 6:30 PM

विज्ञापन

गड़हनी के वार्ड नंबर आठ में मंगलवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

गड़हनी.

स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी के वार्ड नंबर आठ में मंगलवार की रात अचानक आकाशीय बिजली गिरने से लोग डर गये. बिजली एक जामुन के विशाल पेड़ पर गिरा, जिससे पेड़ दो फार हो गया. यदि दिन रहता तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी. पेड़ गड़हनी गांव में है, जहां अगल- बगल घनी आबादी है. दिन में ठंडक व छांव को लेकर दर्जनों लोग उस पेड़ के नीचे बैठते हैं, लेकिन गनीमत है कि रात का समय था लोग घरों में सोए थे, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन