ठनका गिरने से खेत में काम कर रहा युवा घायल

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 29 Jul 2025 7:37 PM

विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव में मंगलवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव में मंगलवार की दोपहर ठनका गिरने से खेत में काम कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार घायल युवक शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव निवासी कृष्णा यादव का 20 वर्षीय पुत्र चंदन यादव है. इधर, घायल युवक के चचेरे भाई विकास कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह खेत में काम कर रहा था, तभी तेज बारिश होने लगी. उसी दौरान अचानक उस पर ठनका गिर पड़ा, जिससे बेहोश होकर खेत में ही गिर गया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजन को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे इसके बाद उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन