छात्र संगठन आइसा ने जैन कॉलेज प्राचार्य के कक्ष में की तालाबंदी

Updated:
विज्ञापन
छात्र संगठन आइसा ने जैन कॉलेज प्राचार्य के कक्ष में की तालाबंदी

कॉलेज की बदहाली को लेकर की गयी तालाबंदी

विज्ञापन

आरा.

शुक्रवार को छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व में जैन महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में एकदिवसीय तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. कॉलेज के मुख्य द्वार से नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष पहुंचकर वहां सभा में तब्दील हो गया. इस तालाबंदी के माध्यम से 15 सूत्री मांगों को प्राचार्य के समक्ष रखा गया. सभा का संचालन आइसा जिला कमेटी सदस्य सनोज चौधरी ने किया.

सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव विकास कुमार ने कहा कि जैन कॉलेज पूरे शाहाबाद का प्रतिष्ठित कॉलेज है, लेकिन कॉलेज का भवन और क्लास रूम जर्जर है. कैंपस में पीने का पानी का संकट है. यही नहीं, कई ऐसे विभाग हैं, जो बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है और बरसात के दिनों में बारिश हो, तो नारकीय स्थिति बन जाती है. वहीं कॉलेज अध्यक्ष चंदन दास ने कहा कि कॉलेज के भीतर में लगातार अवैध वसूली का मामला सामने आ रहा है, लेकिन अवैध वसूली पर रोक नहीं लग रहा. यही नहीं कैंपस के भीतर में लफंगों का अड्डा बना हुआ है. एक तरीके से लंपटों को रोकने के बजाय उसको संरक्षण देने का काम हो रहा है. कहा कि कल्पना चावला छात्रावास 8 वर्षों में अभी तक क्यों चालू नहीं हुआ. ये क्या दर्शाता है. यहां के प्राचार्य कॉलेज के विकास और छात्र- छात्राओं की पढ़ाई के लिए क्या सोच रखते हैं. दुर्भाग्य की बात है कि कॉलेज के एक ऐसे भ्रष्ट प्राचार्य मिला, जो कॉलेज को नारकीय स्थिति बनाने में सफल रहे. आंदोलन के माध्यम से उठाये गये सवालों में जर्जर भवन तथा क्लास रूम का निर्माण करने, उर्दू विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति करने, स्नातक सत्र 2023-27 का नामांकन शुल्क वापस करने, हेल्थ सेंटर लंबे समय से बंद है उसे तत्काल चालू कर नियमित डॉक्टरों को सेवा देने का गारंटी करने, कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मियों की सूची जारी कर उनके जिम्मेवारी स्पष्ट करने सहित 15 मांगों को लेकर कॉलेज में तालाबंदी की गयी. दो घंटे तक प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी के दौरान मांगों को एक माह में पूरा करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद तालाबंदी खत्म हुई. इस दौरान कॉलेज सचिव विवेक कुमार, जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा, मनीष कुमार, शनिदेवल, नीतू यादव, नेहा कुमारी, सौरभ, हरिओम, अनूप, सुमित, आनंद, आयुष, विक्की ,राहुल, सुगन, छोटी सहित कई लोगों मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन