आग की चपेट में आने से महिला झुलसी, रेफर
Updated at : 06 Mar 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन

कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में शुक्रवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गयी. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.जानकारी के अनुसार उक्त महिला कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी मो. मंजूर आलम की 30 वर्षीया पत्नी रुखसार परवीन है. इधर, परिजन ने बताया कि शुक्रवार की वह दोपहर का घरेलू गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी उसका दुपट्टा आग की लपटों की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




