खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी

Updated:
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी

बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार की सुबह खाना बनाने के दौरान कुकर फट गया. इस दौरान एक महिला बुरी तरह झुलस गयी. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार झुलसी महिला बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी बाला लखंदर की 28 वर्षीया पत्नी रीमा देवी है.

इधर, झुलसी महिला के परिजन संगीता देवी ने बताया कि वह बुधवार की सुबह गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी. कुकर में आलू डालकर उबाल रही थी, तभी अचानक कुकर ब्लास्ट कर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हादसे में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन