ePaper

आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में चार युवक जख्मी

Updated at : 23 Dec 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में चार युवक जख्मी

सहार-आरा मुख्यमार्ग पर इनुरूखी के समीप हुई घटना

विज्ञापन

सहार.

सहार-आरा मुख्यमार्ग पर इनुरूखी के समीप आमने-सामने दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार बाइक सवार युवक जख्मी हो गये, जिन्हें स्थानीय पुलिस के द्वारा इलाज के लिए नारायणपुर निजि क्लिनिक में भेजा गया.

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित होने के कारण दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गयीं, जिसमें इनुरूखी निवासी पुनीत पासवान के 21 वर्षीय पुत्र गोविंद पासवान, रमुन साह के 30 वर्षीय पुत्र डोरा साह, अजय पासवान के पुत्र वीरू कुमार तथा एक और एक एकवारी के युवक जख्मी हो गया. जहां सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा चारों युवकों को इलाज के लिए नारायणपुर भेजा गया. प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन