ePaper

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग जख्मी

Updated at : 21 Dec 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग जख्मी

तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव के समीप रविवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव के समीप रविवार की सुबह सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार दो बुजुर्ग महिलाएं जख्मी हो गयीं. जबकि अन्य बाल-बाल बच गये. उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव निवासी इंद्रदेव पासवान की 60 वर्षीया पत्नी गोरकी देवी एवं केदार पासवान की 55 वर्षीया पत्नी फूलापति देवी शामिल हैं. इधर, गोरकी देवी ने बताया कि ऑटो पर वह अपनी पड़ोसी फूलापति एवं अन्य लोगों के साथ सवार होकर अपने गांव से बिहिया बाजार करने आ रही थी. उसी दौरान कमरियांव गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. हादसे में जख्मी बुजुर्ग महिला गोरकी देवी का दाहिना पैर एवं दाहिना हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन