बोलेरो से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने तस्कर को पकड़ा

Edited by DEVENDRA DUBEY
Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपये बताया जा रहा

विज्ञापन

आरा.

विधानसभा चुनाव को देखते हुए मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की एक बोलेरो से भरी मात्रा में विदेशी शराब उत्तरप्रदेश से पटना ले जायी जा रही है. निरीक्षक मद्यनिषेध शप्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनायी गयी. टीम को बक्सर-पटना फोरलेन पर कायमनगर ओवरब्रिज के पास, थाना-गीधा, जिला-भोजपुर में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली. वाहन जांच के क्रम में कार को रोका गया. जांच करने पर वाहन के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. टीम ने वाहन चालक पटना जिले के आलमगंज थाना अंतर्गत तुलसी मंडी वार्ड नंबर-57 निवासी हरिलाल साव के पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया गया. उक्त वाहन से 768 पीस में 138.24 लीटर शराब जब्त की गयी.जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपये बताया जा रहा है. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन