पंजीकरण के बाद समूह की दीदियों को आत्मनिर्भर बनने के अधिक अवसर : डीएम
Updated at : 03 Feb 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

पंजीकृत 19 जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह पंजीकरण पत्र वितरण समारोह हुआ
विज्ञापन
आरा.
जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में पंजीकृत 19 जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह पंजीकरण पत्र वितरण समारोह समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया. इस अवसर पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका के संकुल स्तरीय संघों के पंजीकरण के पश्चात समूह की दीदियों को आत्मनिर्भर बनने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा वे समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर सकेंगी. उन्होंने बताया कि जीविका के कुल 38 संकुल स्तरीय संघों में से प्रथम चरण में 12 संघों का पंजीकरण किया गया था तथा आज 19 और संघों के पंजीकरण के साथ कुल 31 संकुल स्तरीय संघों का पंजीकरण सहकारिता विभाग द्वारा पूर्ण किया गया. इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निबंधक पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) श्री बरुण कुमार, पंजीकृत संकुल स्तरीय संघों के पदधारी एवं जीविका के विषयगत प्रबंधक उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




