भोजपुर : हाईकोर्ट की फटकार के बाद CBI को सौंपे गए केस के रिकॉर्ड, अब एजेंसी करेगी हिरासत से युवक के गायब होने की जांच

Updated:
विज्ञापन

सीबीआई की सांकेतिक तस्वीर

Bhojpur Youth Missing CBI Investigation : उत्पाद विभाग की हिरासत से गंज गांव के युवक के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला अब केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की निगरानी में है. पटना हाईकोर्ट के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड CBI को सौंप दिए हैं.

विज्ञापन

उत्पाद विभाग की हिरासत से भोजपुर जिले के गंज गांव के युवक के रहस्यमय तरीके से गायब होने के सनसनीखेज मामले की जांच अब केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) करेगी. पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी है.

पटना हाईकोर्ट के आदेश पर भोजपुर पुलिस की कार्रवाई

पटना हाईकोर्ट की कड़ी फटकार और जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश के बाद भोजपुर पुलिस हरकत में आई है. गुरुवार को बिहिया थाना पुलिस की टीम पटना पहुंची और मामले से जुड़ी पूरी केस डायरी, प्राथमिकी और अब तक की जांच से संबंधित सभी अभिलेख सीबीआई कार्यालय को सुपुर्द कर दिए.

पटना हाईकोर्ट की फाइल फोटो
पटना हाईकोर्ट की फाइल फोटो

पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मामले की पुष्टि

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए केस के सारे रिकॉर्ड सीबीआई को हैंडओवर कर दिए गए हैं. अब इस मामले की अग्रतर जांच सीबीआई करेगी.

Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

गंज गांव के सनोज कुमार से जुड़ा है मामला

गौरतलब है कि यह मामला बिहिया थाना क्षेत्र के गंज गांव के अनुसूचित जाति टोला निवासी सनोज कुमार से जुड़ा है, जो उत्पाद विभाग की हिरासत से अचानक लापता हो गया था. इस मामले में परिजनों ने बिहिया थाने में केस दर्ज कराया था.

हाईकोर्ट की नाराजगी और सीबीआई जांच का अल्टीमेटम

पिछली 9 अगस्त को मामले की सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट ने भोजपुर पुलिस की जांच शैली पर गहरी नाराजगी जताई थी. कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई को असंतोषजनक बताते हुए जांच सीबीआई के हवाले करने का आदेश दिया था और एक सप्ताह के अंदर केस रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने का अल्टीमेटम दिया था.


विज्ञापन
शैलेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By शैलेंद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन