भोजपुर : वार्ड सदस्य की हत्या से लोगों में भड़का आक्रोश, आरा-सहार रोड 2 घंटे जाम

Updated:
विज्ञापन

वार्ड सदस्य की हत्या के विरोध में आरा-सहार रोड जाम करते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर जिले के अगिआंव में वार्ड सदस्य अशोक सिंह की निर्मम हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई.

विज्ञापन

Ward Member Murder in Arrah : भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी वार्ड सदस्य अशोक सिंह की हत्या से लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है. आक्रोशित लोग शुक्रवार की शाम सड़क पर उतर गए. लोगों ने अगिआंव चौक के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया गया.

विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. गुस्साए लोग डीएम और एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. उस कारण आरा-सहार-अरवल रोड पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा.

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि स्थानीय चौरी पुलिस पर भरोसा नहीं है. चार-पांच दिन से विवाद चल रहा था, लेकिन सूचना देने के बाद भी चौरी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. वार्ड सदस्य के बेटों का कहना था कि पुलिस द्वारा इस मामले से उनके पिता को बेवजह जोड़ा जा रहा है.

Image

बेटों की आशंका और सुरक्षा की चिंता

उनके दोनों बेटों का कहना था कि आरोपितों द्वारा उन लोगों पर कभी भी हमला किया जा सकता है. जाम की सूचना मिलने पर पीरो एसडीपीओ कन्हैया कुमार के नेतृत्व में गड़हनी सहित अन्य थानों की पुलिस पहुंची और समझाकर लोगों को शांत कराया गया.

Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

इधर, हत्या की वारदात के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है.

प्रदर्शन और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन