4.93 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना पुलिस की टीम ने गांगी पुल गौसगंज के समीप पकड़ा

विज्ञापन

आरा.

टाउन थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को गांगी पुल गौसगंज के समीप छापेमारी कर एक महिला को पड़ा. हालांकि इस दौरान उसका पति मौके से भाग निकला. गिरफ्तार महिला के घर से कुल 4.93 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ.

इस संबंध में नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद चौधरी के लिखित आवेदन के आधार पर गिरफ्तार महिला एवं फरार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पुलिस टीम शनिवार को करीब 11 बजे गांगी पुल के पास चेतन पासवान के घर से पहुंचा, तो देखा कि एक महिला तथा एक पुरुष वहां से निकल रहे हैं. दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे. भाग रहे लोगों में से महिला को सशस्त्र बल के सहयोग से घर कर पकड़ लिया गया. पूछताछ के क्रम में महिला ने अपना नाम सविता देवी, पति चेतन पासवान, गौसगंज गांगी पुल बताया. उसने बताया कि फरार व्यक्ति उसका पति चेतन पासवान है. सविता देवी के घर से विधिवत तलाशी ली गई इस दौरान उसके घर के कमरे में चौकी के बेड के सिरहाने काला रंग के पॉलीथिन में रखा 17 पुड़िया हेरोइन बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 4.93 ग्राम है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन