9.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

गजराजगंज ओपी पुलिस ने नवानगर गांव आरोपित को पकड़ा

आरा.

गजराजगंज ओपी पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के नवानगर गांव से शनिवार को की. गिरफ्तार आरोपित गजराजगंज ओपी क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी शशि सिंह का पुत्र बमबम सिंह है.

बता दें कि बीते माह 27 नवंबर की देर शाम गजराजगंज ओपी क्षेत्र के नवानगर गांव में थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी निर्मल कुमार सिंह का पुत्र आजाद कुमार सिंह गांव में यज्ञ पूजा में लगे मेले में घूमने गया था, जहां पर बमबम सिंह अपने अन्य साथियों के साथ मौजूद था. उसी दौरान उनके बीच मामूली विवाद हो गया था, जिसके बाद बमबम सिंह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था. इस संबंध में गजराजगंज ओपी में आजाद कुमार सिंह द्वारा बमबम सिंह सहित पांच नामजद एवं अन्य 20-25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel