ePaper

एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 25 Dec 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

बबुरा थाना पुलिस ने आठ वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपितों को पकड़ा

विज्ञापन

आरा.

बबुरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में आठ वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. दोनों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव स्थित उनके घर से बुधवार को की. गिरफ्तार आरोपितों में बड़हरा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र गोलू कुमार सिंह एवं धनंजय सिंह उर्फ धन्नु सिंह का पुत्र मनीष कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह शामिल हैं.

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. इधर, पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2017 में बड़हरा थाना पुलिस द्वारा धूसरिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी. इस दौरान पुलिस ने धुसरिया गांव के निवासी सुनील कुमार सिंह उर्फ चुटुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, संतोष सिंह एवं जोधा पासवान के घर से छापेमारी कर गांजा बरामद किया गया था. इसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने सुनील कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, वीरेंद्र सिंह, संतोष सिंह एवं जोधा पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पूछताछ के दौरान मनीष कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह एवं गोलू कुमार सिंह का नाम आया था. उसी समय से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन