नाला निर्माण के लिए महीनों से खोदकर छोड़ दिया गया है गड्ढा

Updated:
विज्ञापन
नाला निर्माण के लिए महीनों से खोदकर छोड़ दिया गया है गड्ढा

समाहरणालय के करीब सभी सरकारी विभागों के पास के पानी को निकालने के लिए नगर निगम द्वारा नल का निर्माण किया जा रहा है.

विज्ञापन

आरा. समाहरणालय के करीब सभी सरकारी विभागों के पास के पानी को निकालने के लिए नगर निगम द्वारा नल का निर्माण किया जा रहा है. पर नाला के निर्माण की प्रक्रिया की गति इतनी धीमी है कि जाड़ा से ही नाला निर्माण की शुरुआत की गयी है. बरसात बीतने के बाद भी इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ. इससे लेखागार में कार्य को लेकर आने वाले जिलावासियों के साथ अन्य जिलों के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसके बावजूद पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. चार जिलों का रहता है रिकॉर्ड : लेखागार में चार जिलों का रिकॉर्ड रहता है. दस्तावेज सहित कई विभागों के आदेश के नकल भी यहीं से दिया जाता है. भोजपुर, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर के रैयतों के जमीन का रिकॉर्ड यहीं से मिलता है.

प्रतिदिन पहुंचते हैं सैकड़ों लोग : खतियान एवं अन्य पुराने कागजात को निकालने के लिए भोजपुर सहित रोहतास, कैमूर एवं बक्सर के काफी संख्या में लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं. पर नाला निर्माण के नाम पर गड्ढा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

बंद रहता है गेट : रिकॉर्ड रूम के सामने गड्ढा होने के कारण इसका मुख्य दरवाजा बंद रहता है. इसमें ताला लटकते रहता है. इस कारण लोगों को काफी दूरी तय करके घूमकर सूचना भवन से होते हुए इसमें जाना पड़ता है. ऐसे में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. जबकि दूसरे जिले से आने वाले लोगों को जानकारी नहीं होने से काफी परेशानी होती है.

विगत पांच माह से खोदा गया है गड्ढा : विगत पांच माह से गड्ढा खोद कर छोड़ा गया है. वह भी इतना गहरा है कि लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसको पार करना मुश्किल है. नगर निगम की लापरवाही एवं सुस्ती लोगों पर भारी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन