ePaper

अज्ञात वाहन में महिला को मारी टक्कर, मौत

Updated at : 05 Jun 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन में महिला को मारी टक्कर, मौत

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

विज्ञापन

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्थित न्यू पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने एक महिला को रौंद दिया. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मृतका चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी राजेश सिंह के 49 वर्षीया पत्नी कुसुमी देवी है. इधर, मृतका के भैंसुर सुदामा राम ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने छोटे बेटे विशाल के साथ बाइक द्वारा गड़हनी बाजार मार्केटिंग करने गयी थी. मार्केटिंग करने के बाद वह वापस घर लौट रही थी. उसी बीच उनका बेटा उन्हें सड़क किनारे खड़ा कर गड़हनी बाजार स्थित न्यू पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए गया था. आने के बाद जब वह अपनी मां को बाइक पर बैठने के लिए बुलाया. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतका को चार पुत्र विकास, गोविंद, वीणा एवं विशाल है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन