ePaper

प्रेमचंद नवयुग के निर्माता साहित्यकार थे : प्रो बलिराज ठाकुर

Updated at : 02 Aug 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमचंद नवयुग के निर्माता साहित्यकार थे : प्रो बलिराज ठाकुर

हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में उपन्यास सम्राट प्रेमचंद की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष सीनेटर प्रोफेसर बलिराज ठाकुर ने की.

विज्ञापन

आरा. हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में उपन्यास सम्राट प्रेमचंद की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष सीनेटर प्रोफेसर बलिराज ठाकुर ने की. सम्मेलन के प्रधानमंत्री डॉक्टर नंद जी दुबे ने स्वागत भाषण किया. संचालन पंडित मधेश्वर नाथ पांडेय, राकेश कुमार तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन शिवदास सिंह ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रोफेसर बलिराज ठाकुर ने प्रेमचंद को नवयुग का निर्माता और भाषा का सृष्टा बताते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा दिया गया है. प्रेमचंद का वैचारिक चिंतन स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ा हुआ है. भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिवाकर पांडेय ने कहा कि वे हाशिये पर खड़ी मनुष्यता के पक्ष में पूरी ईमानदारी के साथ खड़ा होने वाले कथाकार हैं. सम्मेलन के प्रधानमंत्री डॉ नंद जी दुबे ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि प्रेमचंद के उपन्यास और कहानियां सामाजिक एवं सोद्देश्य है. वह एक गंभीर विचारक हैं तथा उनकी रचनाओं में समाज सुधार की स्पष्ट वकालत की गई है. कवि समीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी कथा साहित्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने का श्रेय प्रेमचंद को प्राप्त है. डॉ सत्यनारायण उपाध्याय ने विस्तार से प्रेमचंद के जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में शशिकांत तिवारी, नथुनी पांडेय, केशव प्रसाद ठाकुर, डॉ रेनू मिश्र, रमेश सिंह राम प्रपन्न, शरद कुमार सिंह, राम सुंदर सत्यार्थी, सत्यनारायण राय, ममता मिश्रा कई लोगों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन