फायरिंग मामले में फरार आरोपित ने किया कोर्ट में सरेंडर

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 11 Sep 2025 6:54 PM

विज्ञापन

पुलिसिया दबिश के कारण आरा कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन

आरा.

फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपित ने पुलिसिया दबिश के कारण गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वाला अभियुक्त नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मुहल्ला निवासी सुमारु यादव का पुत्र अशोक यादव है. बता दें कि वर्ष 27 फरवरी की रात चंदवा मुहल्ले में दशहरा यादव उर्फ दशरथ कुमार द्वारा अपने भाइयों के साथ मिलकर वर्चस्व स्थापित करने व लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य फायरिंग की गयी थी.

इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी के बयान पर नवादा थाने में दशरथ यादव उर्फ दशरथ कुमार एवं अशोक यादव सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. बीते 6 सितंबर को नवादा थाना पुलिस ने पटना एसटीएफ की मदद से पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र इलाके से दशरथ यादव उर्फ दशरथ कुमार को गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन