ePaper

राजस्व कार्यों में पारदर्शिता रखें : अपर समाहर्ता

Updated at : 24 Dec 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कार्यों में पारदर्शिता रखें : अपर समाहर्ता

अपर समाहर्ता ने किया पीरो अंचल कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन

आरा.

अपर समाहर्ता (राजस्व), भोजपुर ने पीरो अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजस्व एवं भूमि संबंधी योजनाओं की समीक्षा की. अपर समाहर्ता ने म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, आधार सीडिंग, ऑनलाइन एलपीसी, इ-मापी, आरसीएमएस, जमाबंदी लगान, चिह्नित सरकारी भूमि, अभियान बसेरा आदि योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया तथा राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये.

अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि सभी राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सके. इस अवसर पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता, पीरो, अंचल अधिकारी, पीरो सहित सभी राजस्व कर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन