बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर नाला निर्माण व सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 24 Jun 2025 7:19 PM

विज्ञापन

जलजमाव और जर्जर सड़क के कारण हो चुकी हैं आधा दर्जन से भी अधिक मौतें

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया नगर से उतर धरहरा गांव के समीप सड़क पर लगे जलजमाव और जर्जर हो चुकी सड़क से लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है. जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर आरसीसी नाला निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है. कार्य के निरीक्षण को लेकर मंगलवार को जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार अन्य अधिकारियों के साथ कार्य स्थल पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने तथा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, नगर पंचायत बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी, जगदीशपुर बीडीओ, बिहिया सीओ समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. मालूम हो कि स्टेट हाइवे 102 पर नगर पंचायत बिहिया के उतरी छोर पर धरहरा गांव के समीप और नगर के दक्षिणी छोर पर शिव मंदिर के समीप बिहिया नगर के नाली का पानी बहने और आउटलेट न होने के कारण सड़क पर ही पानी लग रहा था, जिससे सड़क भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी. उक्त स्थल पर अब तक आधा दर्जन से भी अधिक मौतें हो चुकी हैं तथा दर्जनों लोग जख्मी हो चुके हैं. मामले को लेकर जदयू नेता सह जगदेव सेना के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर महतो द्वारा धरना-प्रदर्शन के बाद हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर की गयी थी. कोर्ट के आदेश पर भोजपुर जिलाधिकारी द्वारा पथ निर्माण विभाग को आउटफाल नालों का निर्माण करने का निर्देश दिया गया. उक्त आदेश के आलोक में नगर के उतरी छोर पर 49,63,085 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है. वहीं, नगर के दक्षिणी छोर पर अब भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. बताया जाता हे कि नगर के दक्षिणी छोर पर शिवमंदिर से लेकर आनंद नगर तक 93,13,077 रूपये से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाना है जिसकी प्रक्रिया टेण्डर में है तथा शीघ्र हीं कार्य लगेगा. वहीं स्टेट हाइवे पर जलजमाव से निजात मिलने पर लोगों में खुशी देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन