भोजपुर के सहयोग शिविरों में उमड़े लोग, पंचायतों में 1,575 और नगर निकायों में 146 आवेदन प्राप्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

बिहार के सहयोग शिविर में पंचायतों और नगर निकायों से कुल 1721 आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन ने समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Arrah News : बिहार सरकार के जनकल्याणकारी अभियान "सबका सम्मान, जीवन आसान" के तहत बुधवार को भोजपुर जिले की 17 पंचायतों और पांच नगर निकाय क्षेत्रों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए. शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए. पंचायत क्षेत्रों में कुल 1,575 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि नगर निकाय क्षेत्रों में 146 आवेदन दर्ज किए गए.

वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सभी सहयोग शिविरों में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी

शिविरों में नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन जमा किए. साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की. पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी मौके पर शुरू कराई गई.

आवेदनों का होगा डिजिटाइजेशन

जिला प्रशासन ने बताया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र डिजिटाइजेशन किया जाएगा. इसके बाद उनका समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध हो.


विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन