आरा के जगदेव नगर फीडर से चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए कौन-कौन से इलाका रहेगा प्रभावित?
सांकेतिक तस्वीर
Power Cut Arrah : आरा में 29 जून को धोबीघाट ए टू जेड पीएसएस से निर्गत जगदेव नगर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के कारण पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. धोबीघाट, भगवान बुद्ध चौक, अनाईठ, सिद्धार्थ नगर, कुर्मी टोला सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे.
आरा से नरेंद्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
Power Cut Arrah : धोबीघाट ए टू जेड पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से निर्गत जगदेव नगर फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार, 29 जून को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने इसकी पूर्व सूचना जारी करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.
इन क्षेत्रों में नहीं रहेगी बिजली
विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा. इस दौरान धोबीघाट, भगवान बुद्ध चौक, अनाईठ, सिद्धार्थ नगर, कुर्मी टोला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी.
मेंटेनेंस कार्य के लिए लिया गया शटडाउन
बिजली विभाग ने बताया कि जगदेव नगर फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए शटडाउन लिया जा रहा है. कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: किसान पिता के संघर्षों का परिणाम, बेटा SDO बन पहली बार पहुंचा घर, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










