संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 04 Jun 2025 7:51 PM

विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के बाघी गांव बधार स्थित नदी पर बने पुल के नीचे से बरामद हुआ शव

विज्ञापन

आरा.

सहार थाना क्षेत्र के बाघी गांव बधार स्थित नदी पर बने पुल के नीचे से संदेहास्पद स्थिति में एक अज्ञात 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. सूचना पाकर नारायणपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात बुजुर्ग की मौत संदेहास्पद स्थिति में होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. वहीं देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन