पीरो में भूसे के ढेर में छुपा कर रखी गयीं दो पिस्टलें बरामद, एक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शराब के लिए छापामारी करने गयी थी पुलिस, घर में मिली दो देसी पिस्तौल
विज्ञापन
पीरो.
पीरो थानान्तर्गत लहराबाद गांव में पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान एक घर के अंदर भूसे में छिपाकर रखे गये दो अवैध देसी पिस्टल बरामद हुए हैं. इस मामले में पुलिस ने गृहस्वामी बिहारी सिंह को गिरफ्तार किया है. जबकि गृहस्वामी का पुत्र रूदल यादव पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है. प्रभारी एएलटीएफ-6 मनोज कुमार के अनुसार उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली थी कि लहराबाद के बिहारी सिंह के घर में शराब छिपा कर रखी हुई है. उक्त सूचना के आधार पर जब दलबल के साथ उक्त घर में छापेमारी की गयी, तो मकान मालिक बिहारी सिंह व उनका रुदल सिंह वहां मौजूद थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे. तभी पुलिस ने बिहारी सिंह को दबोच लिया. जबकि रुदल सिंह भागने में सफल रहा. इस दौरान घर की तलाशी के क्रम में प्लास्टिक के थैले में लपेट कर भूसे के अंदर रखा हुआ दो देसी पिस्टल पुलिस ने बरामद किया. मौके पर पकड़े गये बिहारी सिंह व उनके पुत्र रुदल सिंह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा पीरो थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 64/2025) दर्ज करायी गयी है. इधर पुलिस इस मामले में नामजद दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार बिहारी सिंह को आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










