Arrah News: आरा में तीन दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2024 11:00 AM
पत्नी की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
Arrah News: आरा में तीन दिन पूर्व घर से निकले एक युवक का शव बरामद हुआ है. उसका शव शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव के हवाई अड्डा के समीप शिव शक्ति नगर स्थित बगीचे से गुरुवार की दोपहर बरामद हुआ. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.
Arrah News: आरा में तीन दिन पूर्व घर से निकले एक युवक का शव बरामद हुआ है. उसका शव शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव के हवाई अड्डा के समीप शिव शक्ति नगर स्थित बगीचे से गुरुवार की दोपहर बरामद हुआ. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग (बीबी जान का हाता) निवासी स्व.मो.अख्तर का 18 वर्षीय पुत्र मो.फिरोज है, जो पेशे से रिक्शा चालक था. इधर मृतक की बड़ी बहन असगरी बेगम ने बताया कि सोमवार की शाम करीब तीन बजे वह घर से कहकर निकला था कि मैं रिक्शा चलाने जा रहा हूं. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था.
कपडे और चप्पल से हुई शिनाख्त
इसी बीच गुरुवार की दोपहर मझौंवा गांव के हवाई अड्डा के समीप शिव शक्ति नगर स्थित बगीचे में मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी की वह एक शव चार दिनों से पड़ा है. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसके कपड़े व चप्पल को देखकर उसकी पहचान की. इसके पश्चात उनके द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी.
जाँच में जुटी पुलिस
सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जबकि पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत गवाहों के अनुसार पानी में डूबने से एवं अन्य कारणों से अस्पष्ट मृत्यु होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा. बताया जाता है कि मृतक अपने चार बहन व दो भाई में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में चार बहन असगरी बेगम, अकबरी खातून,छोटी खातून, शिब्बू खातून एवं एक भाई मो.कल्लू है.
यह भी पढ़े कोलकाता डॉक्टर हत्या कांड के विरोध में आज बंद रहेंगे बिहार के सभी अस्पतालों की ओपीडी,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










