कोलकाता डॉक्टर हत्या कांड के विरोध में आज बंद रहेंगे बिहार के सभी अस्पतालों की ओपीडी,

Updated:
विज्ञापन

बिहार के आज सभी अस्पतालों की बंद रहेगी OPD सेवाएँ

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे है.जिसके चलते शनिवार को बिहार में सभी निजी और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेगे. शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक OPD में डॉक्टर मरीजों को नहीं देखेंगे.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे है.जिसके चलते शनिवार को बिहार में सभी निजी और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहेगे. शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक OPD में डॉक्टर मरीजों को नहीं देखेंगे.सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगीं.चिकित्सक संघ ने यह फैसला कोलकाता में हुए हत्या कांड के विरोध में लिया.इससे पहले 14 अगस्त को भी ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी.अब डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर आन्दोलन पर उतार आयें हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगी ओपीडी सेवाएं

इंडियन मेडिकल एसोसियेशन( IMA ) इस हड़ताल की घोषणा की. IMA के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि शनिवार को सरकारी के साथ साथ निजी अस्पतालों की भी ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी.सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सभी डॉक्टर हड़ताल पर रहेगें. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है.

डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए बने कानून

उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कोई कारगर कानून नहीं है. ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों पर हमले होते रहते हैं.इस वजह से डॉक्टर निर्भय होकर काम नही कर पाते हैं. इसलिए पूरे देश के डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बने. जिससे डॉक्टर बिना भय के काम कर पायें .

यह भी पढ़ें कोलकाता में डॉक्टर की हत्या के विरोध में IGIMS के डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन, इमरजेंसी सेवा भी किया बंद

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने भी IMA के समर्थन में OPD  बंद करने का निर्णय लिया है. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के महासचिव ने कहा स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए तुरंत केन्द्रीय कानून बनाए जायं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन