ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर गुरुवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर गुरुवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. हादसे में मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया है. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही, जिसके बाद वहां मौजूद यात्रियों द्वारा इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके अलावा तलाशी के दौरान पुलिस ने मृतक के पॉकेट से एक जनरल सुपरफास्ट रेल टिकट भी बरामद किया है, जिसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुड़ गयी है. जबकि पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात युवक की मौत ट्रेन से गिरकर के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लेकर जाने तक शव की शिनाख़्त तो नहीं हो पायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










