जाम की समस्या से निपटने के लिए एसडीएम ने की पहल

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 09 Sep 2025 6:46 PM

विज्ञापन

जगदीशपुर के नया टोला मोड़ के समीप बराबर लगता है जाम

विज्ञापन

जगदीशपुर.

जाम की समस्या से निजात पाने के लिए सभी टैक्सी चालकों को अस्थायी बस स्टैंड से चलने को निर्देशित किया गया. बता दें कि आये दिन जगदीशपुर के नया टोला मोड़ के समीप बराबर जाम लगने से लोग परेशान रहते हैं. कभी-कभी तो राहगीरों को काफी देर तक जाम में फंसने के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य भी छूट जाते हैं, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं.

जाम लगने का मुख्य वजह नया टोला मोड़ के आसपास ही टेंपो और बसों का खड़ा करना बताया जाता है. बराबर जाम की समस्या को देखते हुए जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार ने मंगलवार को सभी टेंपो और बस चालकों को नयका टोला में अस्थायी बस स्टैंड में जाने के लिए और वहीं से सभी बस और टेंपो खोलने और चलने के लिए निर्देशित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन