सड़क हादसे में पटना निवासी ट्रक ड्राइवर की मौत, घर में मचा कोहराम

Arrah News: आरा के कोईलवर सिक्स लेन पुल पर गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में पटना निवासी ट्रक चालक सुभाष कुमार की मौत हो गई. घायल चालक ने सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
Arrah News: पटना-बक्सर फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र स्थित कोईलवर सिक्स लेन पुल पर गुरुवार की अहले सुबह हुए सड़क हादसे में पटना निवासी एक ट्रक चालक की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल चालक ने सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
पीछे से आए ट्रक ने मारी टक्कर
मृतक की पहचान पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी अनुजी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है. वह पेशे से ट्रक चालक था. परिजनों के अनुसार बुधवार की देर रात वह मिनी ट्रक पर सामान लोड कर फतुहा से आरा जा रहा था. इसी दौरान गुरुवार की सुबह कोईलवर सिक्स लेन पुल पर पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी.
अन्य चालकों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद आसपास मौजूद अन्य ट्रक चालकों की मदद से गंभीर रूप से घायल सुभाष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
एक साल पहले हुई थी शादी
बताया जाता है कि मृतक दो भाई और तीन बहनों में दूसरे स्थान पर था. उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी. परिवार में पत्नी रौशनी देवी, एक भाई और तीन बहनें हैं. घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है. पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read: आरा में इस तारीख से पहले हो सकते हैं जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, सरगर्मियां तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










