ePaper

आग की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Updated at : 21 Dec 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव में शनिवार की सुबह हुई थी घटना

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव में शनिवार की सुबह आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा.

जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव निवासी राम सिहांसन प्रसाद की 80 वर्षीया पत्नी बसाबती देवी है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह वह अपने घर में बोरसी पर अलाव सेंक रही थी. उसी दौरान उनकी साड़ी आग की चपेट में आ गयी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां बर्न वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा था. तभी इलाज के दौरान रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को दाह-संस्कार के लिए गांव ले गये. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन