भोजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण भारती ने रोपे पीपल और बरगद के पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
फोटो | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती ने आरा में पीपल और बरगद के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जानिए इस अभियान के बारे में विस्तार से।
Bhojpur News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती की ओर से आरा नगर के वीर कुंवर सिंह मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान देव वृक्ष पीपल और बरगद के दो पौधे लगाए गये. पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी रामजीत शर्मा ने किया. इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.
आपके शहर में
पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी
पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि 15 अगस्त देश का राष्ट्रीय पर्व है. 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ था. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश कई आंतरिक और बाहरी समस्याओं से जूझ रहा है. पर्यावरण असंतुलन भी बड़ी चुनौती है. उन्होंने बिहार में सुखाड़ की स्थिति के पीछे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को प्रमुख कारणों में से एक बताया.
धरती पर 33 फीसदी जंगल जरूरी
राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए धरती पर कम से कम 33 फीसदी जंगल होना आवश्यक है, लेकिन मानव आबादी में लगातार वृद्धि और पेड़ों की कटाई के कारण पृथ्वी पर जंगल का क्षेत्र काफी कम हो गया है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लगाए गये पौधों की कम से कम पांच वर्षों तक सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है.
2008 से लगातार चल रहा पौधारोपण अभियान
उन्होंने कहा कि पर्यावरण भारती वर्ष 2008 से लगातार पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चला रही है. भविष्य में भी बिना थके और बिना रुके यह अभियान जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की.
कार्यक्रम में रामजीत शर्मा, राम बिलास शाण्डिल्य, कुंदन कुमार, सुनील, संतोष, नीरज, सुदर्शन शर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए