इटहरी गांव के युवक की यूपी में करेंट लगने से मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के बरला स्थित एक गो रक्षा ट्रस्ट में करता था काम
विज्ञापन
तरारी.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरहटा थाना क्षेत्र के इटहरी गांव निवासी एक युवक की मौत करेंट लगने से उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बरला स्थित एक गो रक्षा ट्रस्ट में हो गयी. मृतक का नाम सौरभ कुमार था, जो ब्रम्हेश्वर पांडेय उर्फ बिठल पांडेय का 25 वर्षीय पुत्र था. जानकारी के अनुसार, युवक इसी वर्ष फरवरी माह में शादी के बाद मार्च में मुजफ्फरनगर गया था, जहां वह गो रक्षा ट्रस्ट में रहकर कार्य कर रहा था. घटना 31 जुलाई की बतायी जा रही है, जब कार्य के दौरान अचानक करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद शव को गांव लाया गया, जहां परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया. असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है वही परिजनों को रो – रोकर बुरा हाल हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










