आरा: महुली घाट पर लगाई आस्था की डुबकी, निर्जला एकादशी पर की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु.

Arrah News : अहले सुबह से ही पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा गंगा तट पर पहुंचने लगे. श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की.

विज्ञापन

आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Arrah News : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित महुली गंगा घाट पर गुरुवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य के लिए घाट पर उमड़ पड़ी.

श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में किया स्नान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अत्यंत पुण्यदायी मानी जाने वाली निर्जला एकादशी के अवसर पर महुली गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा. अहले सुबह से ही पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा गंगा तट पर पहुंचने लगे थे. श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की.

भगवान विष्णु की पूर्जा-अर्चना की

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की तथा व्रत रखकर धर्म-कर्म में भाग लिया. घाट पर पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा. श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह साफ झलक रहा था.

निर्जला एकादशी को लेकर महुली गंगा घाट का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए दान-पुण्य भी किया. दिनभर गंगा घाट पर आस्था और विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला.

Also Read: महापंचायत में भरत तिवारी को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े पिता, बोले- यहां खड़े हर युवा में मुझे मेरा बेटा नजर आ रहा है

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन