बाढ़ को लेकर जिले के तीन प्रखंडों के 71 विद्यालय रहेंगे बंद
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 04 Aug 2025 7:43 PM
विज्ञापन
पांच से नौ अगस्त तक बंद रहेंगे विद्यालय
विज्ञापन
आरा.
गंगा नदी में बाढ़ को लेकर जिले के तीन प्रखंडों के 71 विद्यालयों को बंद करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है. बाढ़ से प्रभावित विद्यालय पांच अगस्त से नौ अगस्त तक बंद रहेंगे. उन्होंने कहा है कि जिन विद्यालयों को बंद किया जा रहा है, उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को छात्र-शिक्षक अनुपात के मद्देनजर प्रखंड अंतर्गत अन्यत्र विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए संबंध करना सुनिश्चित करेंगे. वहीं, बाढ़ से वर्तमान विद्यालयों के अतिरिक्त यदि अन्य कोई विद्यालय प्रभावित होते हैं, तो ऐसी स्थिति में अविलंब उन विद्यालयों की सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि आगे कार्रवाई की जा सके. बंद किये गये विद्यालयों में शाहपुर प्रखंड के 55, बड़हरा के 15 एवं कोईलवर के एक विद्यालय शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










