भोजपुर में नए केंद्रीय विद्यालय निर्माण की राह हुई आसान, 5 एकड़ भूमि का रजिस्ट्रेशन संपन्न
केन्द्रीय विद्यालय, आरा
Kendriya Vidyalaya Arrah : भोजपुर के आरा में नए केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए धनुपरा मौजा स्थित 5 एकड़ सरकारी भूमि का केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में सफलतापूर्वक निबंधन कर दिया गया. अब विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है.
आरा से नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
Kendriya Vidyalaya Arrah : भोजपुर जिले में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. प्रस्तावित विद्यालय के निर्माण के लिए 5 एकड़ सरकारी भूमि का निबंधन बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इसके साथ ही जिले में केंद्रीय विद्यालय निर्माण का रास्ता और साफ हो गया है.
जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरा सदर अंचल के धनुपरा मौजा स्थित 5 एकड़ गैरमजरुआ मालिक भूमि को केंद्रीय विद्यालय संगठन (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के पक्ष में 30 वर्षों की लीज पर टोकन मूल्य एक रुपये में बंदोबस्त करने की स्वीकृति दी थी. स्वीकृति के बाद बुधवार को भूमि का विधिवत निबंधन भी पूरा कर लिया गया.
प्राचार्य ने जताया आभार
भूमि निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य शहनवाज अहमद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग, मार्गदर्शन और विशेष पहल से यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका. उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.
भवन निर्माण की कार्रवाई होगी तेज
भूमि निबंधन पूरा होने के बाद अब केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण से संबंधित आगे की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है. नए विद्यालय के निर्माण से भोजपुर जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय शिक्षा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी और आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का लाभ मिल सकेगा.
इसे भी पढ़ें : पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में AISA का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प; यातायात भी रहा प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










