सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत

बीते दिन सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

आरा. बीते दिन सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के बलिगावं गांव निवासी 69 वर्षीय पुत्र कन्हैया यादव हैं. वह पेशे से किसान थे. इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि बीते 9 जून की शाम वह बाइक से अपने गांव से बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र के पोसरहा गांव बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उसी दौरान तेंदुनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था. परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच ले गए थे और वहां से वापस सदर अस्पताल ले आये थे. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी माला देवी व तीन पुत्र कमलेश यादव, मिथिलेश यादव एवं दिनेश यादव है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद उसकी पत्नी माला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन