विवाद में युवक को उठा ले गए कार सवार, मारपीट कर छोड़ा
Updated at : 20 Mar 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस चार संदिग्ध को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
विज्ञापन
आरा.
नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध से गुरुवार की शाम कार सवार लोगों द्वारा एक युवक को उठा लिया गया. फोरलेन के रास्ते गजराजगंज इलाके में ले जाकर मारपीट करने के बाद उसे शहर के मौलाबाग इलाके में छोड़ दिया गया. युवक मझौंवा निवासी मोनू कुमार है. इस मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. चारों से पूछताछ की जा रही है.हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर, सरेराह युवक को उठा ले जाने की सूचना से शहर में सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो उठी. नगर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर दिया. पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी तेज कर दी गई. हालांकि कुछ देर के बाद युवक को मौलाबाग से सकुशल बरामद कर लिया गया. साथ ही पुलिस ने उक्त कार को भी जब्त कर लिया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर घटना की जानकारी ले रही है. बताया जा रहा है कि शाम करीब छह बजे एक कार सवार लोगों द्वारा मझौंवा बांध के पास जबरन एक युवक को कार में बैठा लिया गया और फोरलेन के रास्ते भाग निकले. उस दौरान उसका मोबाइल गजराज गंज के इलाके में फेंक दिया गया. उधर, सरेराह युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और छापेमारी शुरू कर दी गई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




