ePaper

Bhojpuri News : कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक, घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेनें

Updated at : 20 Dec 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri News : कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक, घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेनें

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण रेल यातायात पूरी तरह चरमरा गयी है. कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें, स्टेशन पर यात्री ठिठुर रहे हैं.

विज्ञापन

आरा. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण रेल यातायात पूरी तरह चरमरा गयी है. कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनें, स्टेशन पर यात्री ठिठुर रहे हैं. घने कोहरे की चादर ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. बिहिया, बनाही, कोईलवर समेत तमाम स्टेशनों पर यात्री घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं. हाड़ कंपाने वाली इस ठंड में यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से अब तक कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहा है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 8-10 घंटे की देरी से चल रही हैं. आरा रेलवे स्टेशन पर तैनात इंक्वायरी स्टाफ के मुताबिक, ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके अलावा 22361 जैसी कई अन्य ट्रेनें भी तीन से चार घंटे की देरी से चल रही हैं. फिलहाल स्थिति ऐसी है कि किसी भी ट्रेन के सही समय के बारे में पुख्ता जानकारी देना मुश्किल हो रहा है. एक तरफ ट्रेनों की लेटलतीफी और दूसरी तरफ स्टेशन पर पसरा सन्नाटा और ठंड. यात्रियों का आरोप है कि इस कड़ाके की ठंड में न तो पर्याप्त अलाव की व्यवस्था है और न ही वेटिंग हॉल में उचित सुविधाएं. यात्री मजबूरी में प्लेटफॉर्म पर ठिठुरने को मजबूर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन