सितंबर में होगा इंसाफ मंच का भोजपुर जिला सम्मेलन, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
इंसाफ मंच की बैठक में शामिल सदस्य | Prabhat Khabar Network
इंसाफ मंच ने दिल्ली और बिहार में छात्रों पर हुई गोलीबारी और लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। संगठन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Bhojpur News : इंसाफ मंच भोजपुर जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बस स्टैंड के समीप श्रीटोला स्थित भाकपा (माले) जिला कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और सितंबर 2026 में भोजपुर जिला सम्मेलन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. बैठक में इंसाफ मंच के राज्य सचिव एवं आरा विधानसभा से भाकपा (माले) के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी मुख्य रूप से मौजूद रहे.
सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगा जिला सम्मेलन
बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन से पहले भोजपुर के सभी प्रखंडों में सम्मेलन और कन्वेंशन आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद सितंबर के अंतिम सप्ताह में आरा में इंसाफ मंच का भोजपुर जिला सम्मेलन आयोजित होगा.
छात्र आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे पर जताया समर्थन
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने हाल में पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए छात्र आंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है. साथ ही विभिन्न घटनाओं के दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की.
नफरत और हिंसा के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान
जिला सचिव अजय कुमार गांधी ने कहा कि इंसाफ मंच नफरत, उन्माद और हिंसा के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा. संगठन गांव-गांव और आम लोगों के बीच पहुंचकर अमन और इंसाफ का संदेश देगा तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का प्रयास करेगा.
बैठक में कई नेता रहे मौजूद
बैठक में क्यामुद्दीन अंसारी, अजय कुमार गांधी, पादरी अनिल जीउत, मनीर आलम, सुहैल अंसारी, सफी आलम राईन, मो. फैज उर्फ राजन, कादिर अली अंसारी, चंदन कुमार, जगजीवन राम, मकबूल अंसारी, अली हसन अंसारी, रबनवाज खान सहित इंसाफ मंच के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










