आरा: पिता पर लगा बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, नवादा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दुष्कर्म सांकेतिक तस्वीर

Arrah News : बिहार के भोजपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक पिता पर अपनी ही सगी पुत्री से लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Arrah News : बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. शहर के नवादा थाना क्षेत्र इलाके में एक कलयुगी पिता पर अपनी ही सगी पुत्री के साथ लंबे समय से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

बक्सर की मूल निवासी है पीड़िता, किराए के मकान में रहता है परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बक्सर जिले की रहने वाली बताई जा रही है. उसका परिवार पिछले कई वर्षों से आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किराए के मकान में जीवन गुजार रहा था. इसी दौरान पिता द्वारा इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जा रहा था.

पारिवारिक दबाव के कारण नहीं कर पा रही थी शिकायत

बताया जाता है कि आरोपी पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ पिछले कुछ वर्षों से लगातार दुष्कर्म किया जा रहा था. लेकिन घर के पारिवारिक दबाव और डर के माहौल के कारण पीड़िता लंबे समय तक किसी से इसकी शिकायत नहीं कर पा रही थी और अंदर ही अंदर घुट रही थी.

पटना के हॉस्टल में रहने के बाद पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

कुछ समय पहले जब पीड़िता पढ़ाई के सिलसिले में पटना स्थित एक हॉस्टल में एडमिशन लेने गई और वहीं रहने लगी, तब उसने हिम्मत जुटाई. उसने पटना के सुल्तानगंज थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक नामजद शून्य (Zero) प्राथमिकी दर्ज कराई.

नवादा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा

सुल्तानगंज थाने की पुलिस ने नियमानुसार उस प्राथमिकी को आगे की कार्रवाई के लिए आरा के नवादा थाना को फॉरवर्ड कर दिया. मामला हाथ में आते ही नवादा थाना पुलिस ने बेहद त्वरित और सख्त रुख अपनाते हुए बिना देर किए जाल बिछाया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इस मामले में आगे की सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

Also Read : आरा : शाहपुर विधायक की हत्या की साजिश का दावा, भागलपुर जेल में रची जा रही थी साजिश, 4 नामजद पर FIR दर्ज


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन