Bihar Crime: अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम करेगी हत्या कांडों में गिरफ्तारी और जांच, डीआईजी ने दिया आदेश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 Jan 2025 9:38 PM

विज्ञापन

मीटिंग करते डीआईजी सत्य प्रकाश

Bihar Crime: शाहाबाद रेंज डीआईजी सत्य प्रकाश ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम हम उठाएंगे. उन्होंने हाल में हुई आपराधिक घटनाओं में शामिल क्रिमिनल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी बात कही.

विज्ञापन

Bihar Crime: भोजपुर में हाल के दिनों में घटित हत्या जैसे गंभीर कांडों की जांच और अभियुक्तों की गिरफ्तारी का जिम्मा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की होगी. उसके लिए डीआईजी की ओर से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की जा रही है. टीम हत्या की जांच और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ इस्तेमाल हथियार आदि की बरामदगी भी करेगी. हत्या सहित गंभीर कांडों का रिव्यू करने शुक्रवार की देर शाम आरा पहुंचे शाहाबाद रेंज डीआईजी सत्य प्रकाश की ओर से यह जानकारी दी गई.

कार्रवाई की विस्तार से जानकारी ली

डीआईजी सत्य प्रकाश ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हम तरह की प्रेवेंटिव उपाय किए जा रहे हैं. उसके तहत पेट्रोलिंग, चेकिंग और रोको-टोको अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हाल में जो भी घटनाएं हुई है, उसकी जांच की जा रही है. उसमें संवेदनशील मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले डीआईजी द्वारा एसपी, सभी एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों के साथ हत्या सहित अन्य गंभीर कांडों की समीक्षा की. उन कांडो में की गयी कार्रवाई की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

हाल की घटनाओं पर क्या बोले डीआईजी सत्य प्रकाश

डीआईजी सत्य प्रकाश ने बताया कि हत्या और हत्या के प्रयास संबंधी कांडों का रिव्यू किया जा रहा है. उसमें पता चला कि हाल के दिनों में हत्या की दस घटनाएं हुई हैं। छह से सात केस में गिरफ्तारी भी हुई है. शेष अन्य कांडों की जांच और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की जा रही है. टीम को अलग से फोर्स भी मुहैया कराया जायेगा, ताकि गिरफ्तारी जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

डीआईजी ने बताया रिव्यू के दौरान हत्या के प्रयास संबंधी कांडों के निस्तारण में देरी होने का मामला सामने आया है. उसे लेकर सभी एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टर को हर हाल में तीन से चार दिन में सुपरविजन निकलाने का आदेश दिया गया है. सुपरविजन में यह भी स्पष्ट करना होगा कि किसे गिरफ्तार करना है. बैठक में एसपी राज के अलावा एएसपी परिचय कुमार, सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह, जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह और पीरो एसडीपीओ अबू सैफी मुर्तजा सहित सभी सर्किल इंस्पेक्टर भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: 4 दिन बाद कब्र खोदकर महिला के शव को बाहर निकाला, जानिए पुलिस ने क्यों लिया यह एक्शन?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन