भोजपुर : केस मैनेज करने के विवाद में सीआरपीएफ जवान समेत दो भाइयों की पिटाई, धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
जख्मियों का फोटो | Prabhat Khabar Network

स्पताल में इलाजरत सीआरपीएफ जवान और उनके भाई | Prabhat Khabar Network

CRPF Jawan Attack Arrah : भोजपुर जिले में केस मैनेज करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान और उनके भाई की धारदार हथियार से पिटाई की गई. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

CRPF Jawan Attack in Bhojpur : भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के उड़ियान टोला गांव में रविवार की सुबह केस मैनेज करने के विवाद में सीआरपीएफ जवान एवं उनके भाई की पिटाई कर दी गई. इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मियों में तीयर थाना क्षेत्र के उड़ियान टोला गांव निवासी स्व. सचिदानंद सिंह का 43 वर्षीय पुत्र कृष्ण भगवान सिंह एवं 37 वर्षीय पुत्र नंदलाल सिंह शामिल हैं. इसमें कृष्ण भगवान सिंह सीआरपीएफ जवान हैं. वर्तमान में वह मध्य प्रदेश के बालाघाट में कार्यरत हैं.

सीआरपीएफ जवान द्वारा पुरानी रंजिश और दबाव का आरोप

इधर, सीआरपीएफ जवान कृष्ण भगवान सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को छुट्टी लेकर खेती करने के लिए गांव आए थे. उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में उनके पट्टीदार द्वारा उनके छोटे भाई को जान से मारने का प्रयास किया गया था.

तब उनके द्वारा स्थानीय थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, जिसमें अब उन लोगों को सजा होने वाली है. उसी केस को मैनेज करने को लेकर उक्त पट्टीदार द्वारा दबाव डाला जा रहा था.

खेत पर काम के दौरान धारदार हथियार से हमला

रविवार की सुबह जब वह अपने भाई नंदलाल सिंह के साथ खेत पर बैठे थे और खेत में रोपनी का काम चल रहा था, तभी उनके पट्टीदार लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार लिए वहां आ धमके और उनकी जमकर पिटाई कर दी.

भगाने के क्रम में उनके द्वारा धारदार हथियार से दोनों भाइयों के सर पर वार कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

पट्टीदारों पर आरोप और पुलिस की जांच

वहीं दूसरी तरफ जख्मी सीआरपीएफ ने अपने पट्टीदार अनिल महतो, महेंद्र महतो एवं रामजी महतो व उनके परिवार के लोगों पर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है.

इस संबंध में तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है. उसी विवाद को लेकर मारपीट की गई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन