बालू के मलबे के नीचे दबकर छपरा निवासी मजदूर की मौत
Updated at : 19 Nov 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन

कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव स्थित पांच नंबर बालू घाट पर हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव स्थित पांच नंबर बालू घाट पर सोमवार की देर रात बालू के मलबे के नीचे दबकर सारण (छपरा) निवासी एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक सारण (छपरा) जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव निवासी स्व. शत्रुघ्न मांझी का 21 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार मांझी है. इधर मृतक के भाई उपेंद्र मांझी ने बताया कि वह सोमवार को अपने गांव से धनडीहा गांव स्थित पांच नंबर बालू घाट पर मजदूरी का काम करने आया था, जहां सोमवार की देर रात जब वह ट्रक पर बालू लोड कर रहा था. उसी दौरान बालू का मलबा भरभरा कर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिसके कारण बालू के मलबे के नीचे दबकर उसकी घटनास्थल मौत हो गयी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं उसके परिजनों दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद वहां मौजूद मजदूरों के सहयोग से उसके शव को बालू के मलबे से निकाला गया. उधर सूचना पाकर मृतक के परिजन मंगलवार की सुबह वहां पहुंचे, जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहनों में छोटा था. उसके परिवार में मां देवरातिया कुंवर, तीन भाई उपेंद्र मांझी, राहुल मांझी, दीपक मांझी व दो बहन किरण देवी एवं सोनम देवी हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां देवरातिया कुंवर एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




