बिहार में नहीं थम रही ट्रेन में लुटपाट की घटनाएं, आरा में लूट का विरोध करने पर शख्स को मारी गोली

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Oct 2024 8:18 AM

विज्ञापन

घायल शख्स को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी

Bihar News: बिहार के आरा में चलती ट्रेन में अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी. बता दें कि, दो गोली लूटपाट का विरोध करने वाले युवक को लगी है. एक गोली दाहिने हाथ के आर-पार हो गई और दूसरी सीने को छूकर निकल गई.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के आरा में चलती ट्रेन में अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी. बता दें कि, दो गोली लूटपाट का विरोध करने वाले युवक को लगी है. एक गोली दाहिने हाथ के आर-पार हो गई और दूसरी सीने को छूकर निकल गई. यह वारदात 13201 पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस स्लीपर कोच में हुई. चार से पांच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और चेन पुल कर फरार हो गए.

ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने घटना की जानकारी 139 पर दी. आरा जीआरपी थानाध्यक्ष और RPF के जवानों ने आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर घायल को ट्रेन से उतारा और सदर अस्पताल ले गए. जहां से पटना रेफर कर दिया गया, हालांकि परिजन उसे अपने साथ वाराणसी ले गए हैं. घटना दानापुर-पंडित दिन दयाल उपाध्याय रेलखंड सदीसोपुर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है.

वाराणसी का रहनेवाला है जख्मी युवक

जख्मी युवक की पहचान वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भूलनपुर गांव निवासी जयनाथ उपाध्याय के बेटे 40 वर्षीय कृष्ण मोहन उपाध्याय के रूप में हुई है. जख्मी के चचेरे भाई ओम प्रकाश ने बताया कि हम दोनों पटना में पिछले डेढ़ साल से प्राइवेट कंपनी से सर्वे का काम करते हैं. छुट्टी के समय में अपने-अपने घर वाराणसी चले जाते हैं.

Also Read: अलग-अलग सड़क हादसे में 10 की मौत, बांका में 6 कांवड़ियों तो हाजीपुर में दो युवकों की गई जान

चार पांच अपराधी ट्रेन में घुस करने लगे लूटपाट

शनिवार की रात काम खत्म करने के बाद 13201 पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में रिजर्वेशन करा कर दोनों पंडित दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर जा रहे थे. दोनों बर्थ संख्या 41 और 44 पर सोए थे. पटना से ट्रेन रात 11 बजकर 55 मिनट से 22 मिनट लेट 12 बजकर 17 मिनट पर खुली.

जैसी ही ट्रेन दानापुर से 12 बजकर 40 पर खुलकर सदीसोपुर स्टेशन पर रात 1 बजकर 4 मिनट पहुंची तो चार से पांच हथियारबंद अपराधी कोच में घुसे और यात्रियों के बैग छिनने लगे. इसका विरोध करने पर अपराधियों ने कृष्ण मोहन पर फायरिंग कर दी.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

आरा जीआरपी पुलिस ने कहा कि, घटना की सूचना मिलने के बाद GRP और RPF पुलिस फोर्स ने तुरंत आरा स्टेशन से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया. बेहतर इलाज लिए परिजन उसे बनारस लेकर चले गए हैं. जख्मी का बयान दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बिहटा स्टेशन और सदीसोपुर स्टेशन पर छापेमारी जारी है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन